छत्तीसगढ़

CG- अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी, विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे पटवारी……

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आज से प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। अपनी मांगो को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में पटवारी प्रदर्शन करेंगे।

PV ऐप में काम करने को लेकर प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार, पटवारियों ने PV ऐप में काम करने को लेकर मोर्चा खोला है। जिसके चलते वे आज सड़क पर उतर रहे हैं। पटवारियों की मांग है कि PV ऐप में काम करने की व्यवस्था को बंद किया जाए। इसके अलावा वेतन विसंगति दूर करने और प्रमोशन से जुड़े मुद्दों का भी जल्द समाधान करने की मांग की जा रही है।

ठोस समाधान नहीं मिलने पर लिया फैसला

पटवारियों का कहना है कि उनकी इन मांगों को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। इसी वजह से अब पटवारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पटवारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और शासन तक अपनी मांग पहुंचाएंगे।

वहीं अब इस मामले में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने PV ऐप से सर्वे के काम को प्रदेश और किसानों के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर काम करने अभी व्यावहारिक दिक्कतें आ रही है, लेकिन अगर हर दिक्कत को समस्या मान कर चलेंगे तो और भी परेशानियां होगी। उन्होंने कहा कि PV ऐप के जरिए सर्वे का काम करना जरूरी है।

धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए जरूरी है PV ऐप

मंत्री ने कहा कि सरकार आगामी धान खरीदी को पारदर्शी तरीके से करना चाहती है। पिछले साल कुछ खसरे ऑनलाइन नहीं होने के कारण धान की खरीदी मैनुअल तरीके से करनी पड़ी थी। सरकार चाहती है कि इस साल ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

Related Articles

Back to top button