अन्य ख़बरें

धमतरी जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, आवास की किस्त से फसल मुआवजे तक के मामलों में दिए निराकरण के निर्देश

धमतरी में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आम नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्त, खरीफ फसल क्षति मुआवजा, राशन कार्ड में नामिनी परिवर्तन, बिजली समस्या और सहकारी समिति में निर्माण कार्य से जुड़े आवेदन सामने आए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम चंदनबाहरा के श्री बिसंभर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत किस्त जारी कराने की मांग रखी। वहीं, ग्राम भोयना के श्री गणेश राम ने खरीफ फसल नष्ट होने पर मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार धमतरी को फसल क्षति का आकलन कर नियमानुसार प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा किशोरा सहकारी समिति में चबूतरा, पहुंच मार्ग, भवन, शेड और शौचालय निर्माण की आवश्यकता को लेकर भी आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को वीबी-जी राम जी योजना के प्रावधानों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। ग्राम सालेवार के श्री ज्ञानचंद ने राशन कार्ड में नामिनी परिवर्तन के लिए आवेदन दिया, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्रवाई की जाए। आवेदनों की पात्रता एवं तथ्यों की जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आवेदकों को उनके प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

नया भारत लाइव | धमतरी

Related Articles

Back to top button