छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से टाल दिया है। आयोग ने 13 अक्टूबर को इस संबंध में सूचना जारी की।

आयोग के मुताबिक, सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नई समय-सारणी का इंतजार करना होगा।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की अगली तारीख अलग से घोषित की जाएगी। अभ्यर्थी नई तारीख और परीक्षा से जुड़ी अन्य अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर नजर रखें।]

CGPSC ने जारी किया नोटिस

हालांकि, परीक्षा स्थगित करने के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस फैसले से परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों में निराशा देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button