छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : विधायक मोहले के भाई समेत तीन लोगों की मौत, ऐसे हुए दर्दनाक हादसे के शिकार……

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार पिकअप का कहर देखने को मिला, जहां वाहन की टक्कर से तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले भी शामिल हैं। यह दर्दनाक हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर गांव में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी और हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, फरार पिकअप चालक की तलाश को लेकर आगे की जानकारी सामने आना बाकी है।

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अधीन मोहले निवासी आवासपारा दशरंगपुर, बल्लू बघेल पिता तिजऊ राम और गंगा राम निवासी रेहुंटा के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है। अपने भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक के समर्थकों के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंचने लगे।

विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम दशरंगपुर में किया जाएगा। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुए इस हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button