छत्तीसगढ़

CG- मां के दरदबार में चोरी : मां भवानी दुर्गा पूजा पंडाल में चोरों ने बोला धावा, दान पेटी से नकदी की पार, मचा हड़कंप…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी किनारे युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, नवापारा में मां भवानी दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित पंडाल में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पंडाल का पर्दा फाड़कर अंदर घुसे और वहां रखी दान पेटी को निशाना बनाया। इसके बाद दान पेटी में रखी नकदी निकाल ली।

बताया जा रहा है कि चोर दान पेटी से करीब 10 हजार रुपये निकालने के बाद उसे सड़क के दूसरी ओर फेंककर फरार हो गए। घटना के सामने आने के बाद पंडाल में चोरी को लेकर चर्चा हो रही है। फिलहाल, चोरी की इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अज्ञात चोरों ने किस समय वारदात को अंजाम दिया और उनके संबंध में कोई सुराग मिला है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button