छत्तीसगढ़

CG सस्पेंड ब्रेकिंग : ASI और कांस्टेबल को एसएसपी ने किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, देखें आदेश, जाने पूरा मामला…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर मुलजिम पेशी ड्यूटी के दौरान शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप है। नशे के दौरान दोनों रायफल छोड़कर जमीन पर सोते मिले थे। एसएसपी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और दोनों पुलिसकर्मियो को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड पुलिसकर्मियों में सउनि और आरक्षक शामिल है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सहायक उप निरीक्षक जीवन प्रकाश एक्का एवं आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी रक्षित केंद्र दुर्ग को मुलजिम पेशी ड्यूटी लगाई गई थी। 17 अक्टूबर को सरगुजा भेजा गया था। इस दौरान दोनों कर्मचारियों द्वारा 18 अक्टूबर को 5:40 बजे नया बस स्टेंड अंबिकापुर में शराब के नशे में मिले। दोनों कर्मचारियों के द्वारा इंसास रायफल को छोड़कर जमीन पर सो रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

मामले में एसएसपी विजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान दोनों को रक्षित केंद्र दुर्ग सम्बद्ध किया गया है।

दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। नीचे देखें आदेश

Related Articles

Back to top button