छत्तीसगढ़

CG- दिल दहला देने वाला हादसा : टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ, गंभीर हालत में इलाज जारी…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां टूटकर गिरे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पीवरी का है। बताया जा रहा है कि 11 kv हाईटेंशन लाइन टूटकर अलग हो गया था और जब शांति (28) खेत में घास का बोझा उठा रही थी, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई।

गंभीर हालत में इलाज जारी

करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गई और उसका हाथ कटकर अलग हो गया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button