CG- पार्षद समेत 4 दोस्तों की शराब पीने के बाद बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत, जताई जा रही ये आशंका…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौत की असल वजह स्पष्ट होने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
यह पूरा मामला पामगढ़ नगर पंचायत का है। मृतकों की पहचान BSP पार्षद राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शुक्रवार रात 10 बजे पुराना अस्पताल पामगढ़ परिसर में अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पी थी, जिसके कुछ देर बाद उनकी तबियत बिगड़ गई।
शराब में जहर होने की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।



