गुरमीत सिंह बने भाजपा सिकोला भाठा पटरीपार मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह…

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के सिकोला भाठा पटरीपार मंडल में श्री गुरमीत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस नियुक्ति को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर गुरमीत सिंह ने पार्टी नेतृत्व एवं मंडल के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय और संवाद को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर गुरमीत सिंह ने मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, महामंत्री श्री मन्नू साहू, उपाध्यक्ष श्री बलराम यादव एवं श्री अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी श्री धनंजय ठाकुर, सह प्रभारी श्री मंगेश बोकर, श्री श्रीपति यादव, युवा मोर्चा महामंत्री श्री निलेश सिन्हा एवं युवा मोर्चा मंत्री श्री शिव वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह को बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन का जनाधार मजबूत होगा। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन हित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
गुरमीत सिंह की नियुक्ति से मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



