CG- उड़ता छत्तीसगढ़ : हेरोइन तस्करी का खुलासा, अमृतसर से आई नशे की खेप; आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ACCU और सकरी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) लेकर बिलासपुर पहुंचा था। पुलिस ने उसे उसलापुर बाजार के पास उस वक्त पकड़ा, जब वह कथित तौर पर हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
पुलिस ने उसके पास से 11.73 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये है। उसके पास से 10 हजार 500 रूपए नगद जब्त किया गया। त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने लगातार जांच अभियान और संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके चलते एसीसीयू और सकरी पुलिस निगरानी रख रही थी।
एसीसीयू की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उसलापुर बाजार के आसपास हेरोइन (चिट्टा) नामक मादक पदार्थ बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अधिकारी मधुलिका सिंह को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में थाना सकरी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के अनिवार्य प्रावधानों का पालन करते हुए वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्थिति में रेड कारर्वाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पंजाब अमृतसर के रहने वाले दीपक वालिया को पकड़ा और उसे पास से पारदर्शी जिपर पॉलीथिन में करीब 11.73 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया गया। इसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रूपए के आसपास है।



