ED Raids Chhattisgarh: ईडी की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी कारोबारी के घर कर रही है दस्तावेजों की जांच, मचा हड़कंप…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राजधानी रायपुर और दुर्ग में छापा मारी है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम आज सुबह से ही रायपुर और दुर्ग पहुंची हुई है और ज्वेलरी कारोबारी के 3 से 4 ठिकानों पर रेड मारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह से पंडरी इलाके में स्थित सुशील विला ज्वेलरी कारोबारी नितिन डागा के घर में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टीम सुबह से विला के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके अलावा दुर्ग में भी ईडी की टीम पहुंची है और दस्तावेजों को खंगाल रही है। रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी ED की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। हालांकि, दुर्ग में किस जगह टीम पहुंची है और किन लोगों से पूछताछ या जांच की जा रही है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
किस मामले में कार्रवाई, जानकारी नहीं
नितिन डागा आरंग इलाके के बड़े ज्वेलरी कारोबारियों में शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल ED की टीम घर के अंदर जांच कर रही है। कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।


