छत्तीसगढ़

CG School Holidays: स्कूलों के लिए छुट्टी का ऐलान, 2 दिन रहेगा अवकाश, DEO ने जारी किया आदेश…..

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सभी स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी की घोषणा की गई है। यह अवकाश 28 और 29 अक्टूबर को रहेगा।

बता दें कि मौसम विभाग ने चक्रवात तूफान के खतरे को देखते हुए 28 और 29 अक्टूबर को भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बीच बच्चों को स्कूल भेजना खतरनाक हो सकता हैं। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं में दो दिनों के अवकाश की घोषणा की हैं।

देखें आदेश….

Related Articles

Back to top button