अन्य ख़बरें

CG – पटवारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप कलेक्टर ने मस्तूरी एसडीएम को दिए जांच के आदेश पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर// जिले में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया और समाचार पोर्टल “समाचार डिजिटल” पर एक पटवारी द्वारा किसान से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

कार्यालय कलेक्टर द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी ज्ञापन क्रमांक 3310/भू0अ0/पट0स्था0/2026 के अनुसार, ऋषिपुरी गोस्वामी, पटवारी हल्का नंबर-05 धुर्वाकारी तहसील पचपेड़ी,जो तत्कालीन पटवारी ग्राम-लोहर्सी प0ह0न0-14 थे, का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में आरोप है कि ऋषिपुरी गोस्वामी द्वारा किसान से जमीन बंटवारे के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई और कथित तौर पर 25,000 रुपये का लेन-देन किया गया। यह समाचार 27 अक्टूबर 2026 को “समाचार डिजिटल” पोर्टल पर प्रसारित हुआ था।

अतिरिक्त कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश…

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मस्तूरी जिला-बिलासपुर को निर्देशित किया है। आदेश में कहा गया है कि –

प्रकरण से संबंधित वायरल वीडियो की सत्यता, तिथि, समय एवं परिस्थितियों की तत्काल निष्पक्ष तकनीकी जांच की जावे। संबंधित किसान एवं पटवारी के बयान दर्ज कर घटनाक्रम की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जावे।

जांच उपरांत यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित पटवारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन 03 दिवस के भीतर इस कार्यालय को प्रस्तुत करें।

वीडियो लिंक भी ज्ञापन में शामिल…

ज्ञापन में वायरल वीडियो का लिंक भी दिया गया है – https://samachar.digital/patwari-accused-of-taking-25-thousand-bribe-video-goes-viral/

बताया जा रहा है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है। अब देखना होगा कि एसडीएम मस्तूरी की जांच में क्या निकल कर आता है और दोषी पटवारी पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Back to top button