अन्य ख़बरें

CG – बिलासपुर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का अलर्ट, 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग नें आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर छ.ग. द्वारा क्रमांक 14005/सामान्य/अवकाश/2026 दिनांक 28/10/2026 को एक आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव एवं अति वर्षा की संभावना के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों एवं बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 29.10.2026 दिन गुरुवार को बिलासपुर जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा और कलेक्टर द्वारा अनुमोदित बताया गया है।

आदेश की प्रतिलिपि सचिव छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, कलेक्टर जिला बिलासपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

आधिकारिक पुष्टि…

इस बारे में हमने मस्तूरी बी ई ओ शिव कुमार टंडन से जाना तों उन्होंने इसकी पुष्टि की है मतलब 29 अक्टूबर को भारी बारिश के अलर्ट के बाद बच्चों को एहतियातन बचाव के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button