छत्तीसगढ़

CG- प्राचार्य की मौत : ट्रक ने बाइक सवार प्राचार्य को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, स्कूल से लौटने समय हुए हादसे के शिकार……

कांकेर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां हादसे में शिक्षक की मौत हो गई है। शिक्षक का नाम केव्ही राव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक के व्ही राव हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य थे। के. व्ही. राव प्रभारी प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोटगांव (कांकेर) में पदस्थ थे।

स्कूल में छुट्टी के बाद वो घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राचार्य के सिर व अन्य हिस्से में गंभीर ज़ख्म आए है। इस वज़ह से उनकी मौके पर ही प्राचार्य की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कांकेर थानांतर्गत ग्राम बारदेवरी सलिहापारा मेन रोड में ये हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button