छत्तीसगढ़

CG- युवक ने अचानक उठाया खौफनाक कदम, चाकू से खुद का रेता गला, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने चाकू से अपना ही गला काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यह पूरा मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है। युवक की पहचान रगदा निवासी 28 वर्षिय अमिर साय के रूप में हुई है, जिसने आज अपने ही गर्दन पर चाकू से वार कर लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला हास्पिटल के सिविल सर्जन ने कहा कि युवक ने पारिवारिक झगड़े में अपने गर्दन पर चाकू से वार किया है, जिससे उसके गर्दन पर गंभीर चोंट आई है। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button