CG- नर्सरी में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी रेड, 6 जुआरी रंगेहाथ पकड़ाए…..

रायपुर/अभनपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ राखी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम कुहेरा स्थित नर्सरी में दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 बाइक, 8 मोबाइल और नगदी सहित 3 लाख रुपये से अधिक की मशरूका जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुहेरा नर्सरी में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर राखी पुलिस ने मौके पर रेड मारी। इस दौरान जुआ खेल रहे 6 लोगों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से 4 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 3 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में राखी थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।



