छत्तीसगढ़

CG- बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली 9वीं की छात्रा की लाश, मां की इस बात से नाराज उठाया खौफनाक कदम…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कक्षा 9वीं की छात्रा ने मोबाइल को लेकर हुए विवाद में आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान 17 वर्षीय सानिया बानो के रूप में हुई है, जो की अयोध्या पुरी बस्ती में रहती थी। आज उसकी लाश घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

बताया जा रहा कि सानिया और उसके भाई के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी मां ने मोबाइल को छिपा दिया था। इसी से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button