छत्तीसगढ़

CG नियुक्ति ब्रेकिंग : बस्तर को मिला नया DEO, इस प्राचार्य को मिली जिम्मेदारी, DPI का आदेश जारी…..

रायपुर। बस्तर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल,अधिवार्षिकी आयु पूरी कर 31 अक्टूबर 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद डीपीआई द्वारा जारी आदेश में लिखा है, जिला शिक्षा अधिकारी, बस्तर के पद पर नवीन पदस्थापना होने तक अभय राम नोन्हारे, प्राचार्य, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनाल (बस्तर), विकासखंड व जिला बस्तर को अस्थायी रूप से जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपते हुए इन्हें छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-01 के सहायक नियम 125 के तहत आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से आहरण एवं संवितरण अधिकार प्रदान किया जाता है।

बता दें कि बलिराम बघेल बस्तर जिले के अस्थाई डीईओ के पद पर पदस्थ थे और इसी पद पर रहते हुए रिटायर हो गए हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद डीपीआई ने एक बार फिर बस्तर जिले के लिए अस्थाई डीईओ की नियुक्ति कर दी है।

एक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के 10 से 13 या उससे अधिक जिलों में नियमित डीईओ की जगह प्राचार्यों या अन्य समकक्ष अधिकारियों को अस्थाई या प्रभारी डीईओ के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें आदेश

Related Articles

Back to top button