CG – छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर शास.हाई स्कूल बुढ़ीखार में मेगा सुआ नृत्य का आयोजन,11 टोलियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में मेगा सुआ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की सभी छात्राओं एवं शाला प्रबंधन समिति की महिला सदस्यों ने आकर्षक सुआ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
शासन के शेड्यूल के अनुसार स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया था। प्रथम एवं द्वितीय दिवस भाषण, कविता, राजगीत और छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर चित्रकला का प्रदर्शन किया गया।
तृतीय दिवस आज सभी छात्राओं को 11 टोलियों में विभाजित कर एक साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति सुआ नृत्य का आकर्षक प्रदर्शन कराया गया। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा भी सुआ नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य काशीराम रजक द्वारा सभी 11 टोलियों को उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को रोचक और आकर्षक बनाने के लिए संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारीगण और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



