अन्य ख़बरें

भारत vs न्यूजीलैंड पहला वनडे आज: ऑकलैंड में सुबह 7:30 बजे से महामुकाबला पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज बुधवार, 4 नवंबर से शुरू होनें जा रहा है इससे पहले t20 सीरीज में भारत नें मेजबानों को हरा कर ट्रॉफी पऱ कब्ज़ा जमाया था।

कब और कहां होगा मैच?

स्थान: ईडन पार्क, ऑकलैंड
समय: भारतीय समय अनुसार सुबह 7:30 बजे, टॉस सुबह 7:00 बजे।

लाइव कहां देखें:Sony Sports Network पर लाइव टेलीकास्ट और SonyLIV ऐप/वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग।

कप्तान और टीमें…

भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में है। पहले तीन वनडे के लिए गिल कप्तान हैं, आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे।

इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली इस दौरे का अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। टीम इंडिया ने T20 सीरीज 3-2 से जीती थी और अब वनडे में भी जीत के इरादे से उतरेगी।

न्यूजीलैंड को झटका…

न्यूजीलैंड को सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारतीय संभावित स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अन्य।

Related Articles

Back to top button