CG मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद : इस दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

रायपुर। त्योहारों को सीजन शुरू हो चुका है और आज 06 नवंबर को धनतेस का पर्व मनाया जाएगा। जिसके बाद 8 नवंबर को दिवाली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब दिवाली को लेकर भी रायपुर नगर निगम ने भी बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम ने 8 नवंबर यानी दिवाली के दिन राजधानी में मांस मटन की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में निगम ने आदेश भी जारी कर दिया है।
मांस मटन की बिक्री पर रोक
जारी आदेश के अनुसार, 8 नवंबर को पूरे राजधानी में मांस मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। साथ ही होटल रेस्टोरेंट में भी नॉनवेट परोसने पर प्रतिबंध रहेगी। नगर निगम के आदेश के मुताबिक, निर्धारित दिन मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में दिवाली के दिन रायपुर में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी और होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज नहीं मिलेगा।
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित दिनों में यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट या दुकान में मांस-मटन का विक्रय पाया जाता है तो सामग्री जब्त कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने सभी दुकानदारों और होटल संचालकों से आदेश का सख्ती से पालन करने की अपील की है।



