CG- मातम में बदली त्योहार की खुशियां, तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, दो की मौत, चार की हालत गंभीर…..

बेमेतरा। धनतेरस के दिन छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गया, देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा सतनाम चौक नेशनल हाईवे 30 बेमेतरा-कवर्धा मार्ग में पर हुई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने दो कार सहित ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार की कार की परखच्चे उड़ गए, हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर एक महिला और एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भोर सुबह 3:30 से चार बजे का है। मृतकों की पहचान लक्की देशलहरे बेमेतरा व एक महिला ग्राम सोड़ निवासी के रूप में हुई है व अन्य तीन से चार घायलों को जिला हॉस्पिटल भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि गिरौदपुरी धाम से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार को तेज रफ्तार और कथित रूप से नशे में वाहन चला रहे चालक ने जोरदार टक्कर मार दी साथ ही दो कार और ट्रैक्टर को भी ठोका। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराई और दीवार के पास जाकर रुक गया।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।



