CG-भगवान के घर चोरी: शिव मंदिर पर चोरों ने बोला धावा, दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी लेकर हुए फरार…..

कोरबा। कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। साडा कॉलोनी के निहारिका क्षेत्र में अज्ञात चोर ने नगर निगम आवासीय परिसर स्थित श्री शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पेटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर मंदिर परिसर में पहुंचा और दान पेटी को निशाना बनाया। उसने दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी रकम चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया।
घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी
मंदिर की दान पेटी में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल भी अब चोरों के निशाने पर हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल चोरी की गई रकम कितनी है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।



