CG – दो दिवसीय ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम आरसमेटा में 21 नवंबर से आयोजन से जूड़ी सभी बातें जानने पढ़े पूरी ख़बर
अकलतरा आरसमेटा//ग्राम आरसमेटा में 7 वां वर्ष 2026 दो दिवसीय ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अकलतरा ब्लॉक कबड्डी संघ द्वारा मान्यता प्राप्त है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 21.11.2026 से होगा और फाइनल मैच 22.11.2026 को खेला जाएगा। आयोजन स्व. गंगू (सत्येन्द्र श्रावणी) के तत्वाधान में रखा गया है। इसमें सभी खिलाड़ी बंधु एवं दर्शकगण सादर आमंत्रित हैं।
मैच लॉट सिस्टम से कराया जायेगा। प्रवेश शुल्क 350 रुपये रखा गया है।
पुरस्कार इस प्रकार रहेंगे :
1. प्रथम पुरस्कार – 20,000 रुपये एवं ट्रॉफी, सौजन्य से न्यूको सीमेंट प्लांट आरसमेटा द्वारा, ट्रॉफी मीना कपूर चंद साहू (बीडीसी) एवं आशीष यादव (पंच) द्वारा दी जायेगी।
2. द्वितीय पुरस्कार – 15,000 रुपये एवं ट्रॉफी, सौजन्य से उर्मिला रविन्द्र यादव (सभापति जिला पंचायत अकलतरा) द्वारा।
3. तृतीय पुरस्कार – 10,000 रुपये एवं ट्रॉफी, सौजन्य से साई लीलागर पावर जनरेशन लिमिटेड, आरसमेटा द्वारा।
4. चतुर्थ पुरस्कार – 5,000 रुपये एवं ट्रॉफी, सौजन्य से नोखराम कश्यप रेमण्ड परसदा / आशीष कश्यप द्वारा।
अन्य पुरस्कार :
आलराउंडर – 2500 रुपये एवं शील्ड, स्व. सजीवनलाल केंवट की स्मृति में विनोद केंवट द्वारा।
बेस्ट रेडर – 1000 रुपये एवं शील्ड, दुजराम यादव (भूतपूर्व खिलाड़ी) द्वारा।
बेस्ट ब्लॉक – 1000 रुपये एवं शील्ड, स्व. सीताराम गौड़ की स्मृति में अजय गौड़ द्वारा।
बेस्ट कैचर – 1000 रुपये एवं शील्ड, शिवशंकर यादव द्वारा।
नियम एवं शर्तें :
मैच लॉट सिस्टम से कराया जायेगा।
मैच कमेटी के द्वारा निर्णय ही होगा।
मैच प्रो कबड्डी के नियमानुसार कराया जायेगा।
दूर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है।
खिलाड़ियों की चोट लगने पर स्वयं जिम्मेदार होगा।
खिलाड़ी बंधु अपने साथ गर्म कपड़े एवं अन्य जरूरत सामग्री स्वयं लेकर आवें।
प्रवेश शुल्क 21.11.2026 को रात 8 बजे तक ही मान्य होगा।
इन नम्बरो पऱ सम्पर्क करें…6268218545, 7828726063, 8305609916, 8223908950
नोट – आरसमेटा अकलतरा स्टेशन से पश्चिम की ओर 15 किमी में, बिलासपुर मस्तूरी से 35 किमी पूर्व दिशा की ओर स्थित है।




