CG – शिवम हॉस्पिटल पामगढ़ का निशुल्क चिकित्सा एवं दवाई वितरण शिविर मस्तूरी के ग्राम मुकुंदपुर में 15 नवंबर को पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी जोंधरा//शिवम हॉस्पिटल पामगढ़ द्वारा जोंधरा के पास ग्राम बसंतपुर मकुन्दपुर में दिनांक 15/11/2026, दिन रविवार को सुबह 10 बजे से 01 बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं का निशुल्क इलाज एवं दवाई दी जाएगी। शिवम हॉस्पिटल पामगढ़ के डॉक्टर द्वारा लकवा, कमर दर्द, गर्दन दर्द, नस दबना, शुगर, बी.पी., सर्दी, खांसी, बुखार एवं सभी प्रकार की बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। बीपी शुगर की जांच कर दवाई दी जाएगी।
स्थान – शा. पूर्व माध्य. शाला मुकुंदपुर
दिनांक – 15/11/2026
दिन – रविवार
समय – सुबह 10 बजे से 01 बजे तक
आयोजक – समस्त ग्राम वासी
ग्राम पंचायत – मुकुंदपुर बसंतपुर
ग्रामवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाएं।
इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उन गरीब बुजुर्ग लोंगो के लिए है खास कर है जो हॉस्पिटल पहुंचने में असमर्थ होते है औऱ दूर होनें की वजह से अपने स्वास्थ्य का परिक्षण भी नहीं करा पाते ऐसे सभी के लिए यह शिविर लाभकारी हो सकता है।




