अन्य ख़बरें

CG – मोतीलाल स्कूल भटचौरा में बाल दिवस पर बच्चों की विभिन्न प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित पढ़े पूरी ख़बर

पचपेड़ी// मोतीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय भटचौरा में 14 नवम्बर बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतिभाओं चित्रकला, पत्र-निबंध लेखन, विज्ञान प्रदर्शनी, बाल मेला व्यंजन, भाषण, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सरपंच श्रीमती चंद्रकली सुरेश पटेल, संचालक ओमप्रकाश कुर्रे, गिरीश मधुकर प्राचार्य धरम पोर्ते के हाथों सम्मानित किया गया।

सभी शिक्षकगण ने सभी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष उपहार सप्रेम भेंट प्रदान किया

संचालकगण एवं अतिथि सुरेश पटेल ने अपने उदबोधन में सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने अपने गुरुजनों, माता पिता के बात मानने की सलाह दी और हमेशा आगे बढ़ते रहने के लिए मार्गदर्शन दिए।

इस अवसर पर संचालकगण ओमप्रकाश-लतिता कुर्रे, गिरीश-माया मधुकर, प्राचार्य धरम पोर्ते मंच संचालन कपील धुव्र, बलराम जगत, दुर्गेश नेताम, मेघा भारती, प्रिया गोस्वामी, सीमा जगत, दुर्गा गंधर्व, टिकेश्वरी मरावी, अलिसा लहरे, पूर्णिमा मरावी, जया, चंद्रप्रभा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button