राशिफल

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज आपके किसी काम या प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ होगा. ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे. ऑफिस के कामकाज के लिए बाहर जाना होगा. कार्यभार बढ़ेगा. पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे. गृह सजावट में भी रुचि रखेंगे. माता संग निकटता का अनुभव करेंगे. जीवनसाथी के साथ भी चल रहा कोई मतभेद दूर होगा. प्रेम जीवन संतुष्टि से भरा रहेगा.

वृषभ- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए नवें भाव में होगा. आज विदेश से मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार पाकर आनंद अनुभव करेंगे. जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, वे तैयारी शुरू कर सकते हैं. प्रवास या धार्मिक स्थान पर जाने का योग है. ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी. आप थोड़े चिड़चिड़े रह सकते हैं. व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दोपहर बाद मानसिक स्थिति में परिवर्तन आएगा और आप सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे.

मिथुन- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए आठवें भाव में होगा. उग्र स्वभाव पर अंकुश रखें. गलत विचार रखने से नुकसान हो सकता है. अधिक खर्च होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. परिजनों तथा ऑफिस में मतभेद होने से खिन्नता का अनुभव करेंगे. जो व्यक्ति बीमार है, किसी नई उपचार पद्धति या ऑपरेशन के बारे में आज विचार नहीं करना चाहिए. आप धार्मिक प्रवृत्तियों से शांति प्राप्त करेंगे. व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है. किसी बड़े निवेश से आपको बचना चाहिए.

कर्क- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज का दिन लाभदायक साबित होगा. मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे. मनोरंजन में समय गुजरेगा. किसी नए व्यक्ति के साथ रोमांचित मुलाकात से सुख का अनुभव होगा. दांपत्यजीवन में प्रेम की अनुभूति होगी. प्रेम जीवन में भी आप सकारात्मक बने रहेंगे. व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. कार्यस्थल पर आपका काम समय पर पूरा होने से मन में उत्साह रहेगा. कहीं बाहर जाना हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

सिंह- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए छठे भाव में होगा. आपको उदासीनता और भय का अनुभव होगा. हालांकि घर में सुख-शांति बनी रहेगी. आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी. परिश्रम करने में आप पीछे नहीं रहेंगे, परंतु उच्चाधिकारियों से विवाद या चर्चा में नहीं पड़ें. ऑफिस में टारगेट पूरा करने में दिक्कत हो सकती है. व्यापार बढ़ाने की योजना पर काम नहीं करें. आपको धैर्य के साथ दिन गुजारना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम फलदायी है. खान-पान में लापरवाही से बचें.

कन्या- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आपको चिंता और भय से परेशानी होगी. पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे. अचानक कोई बड़ा खर्च आने की आशंका बनी रहेगी. कार्यस्थल पर आपके काम करने की गति धीमी होगी. आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलना होगा. आपका किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. शेयर बाजार में निवेश से बचें.

तुला- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. लगातार सोचने से आपकी मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. घर में माता और स्त्रीवर्ग की चिंता हो सकती है. आज यात्रा करने से बचना आपके हित में होगा. भोजन और भरपूर नींद न मिलने से अस्वस्थता होगी. पैतृक संपत्ति के विषय में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें. सरकारी काम में लापरवाही ना करें. व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत करना होगी.

वृश्चिक- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे. किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. अधिकारियों से महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा होगी. ऑफिस में कोई नया काम भी शुरू हो सकता है. साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. मित्रों और स्वजनों से भेंट हो सकती है. किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी. छोटी यात्रा की संभावना है.

धनु- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा. पारिवारिक सदस्यों से मतभेद या मनमुटाव होने की संभावना है. अपने प्रिय के विचारों को महत्व नहीं देने के कारण संबंधों में खिंचाव महूसस कर सकते हैं. आज आपका मनोबल दृढ़ नहीं होने के कारण निर्णय लेने में तकलीफ होगी. नौकरीपेशा लोगों को केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. व्यवसाय में आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. गलत जगह खर्च करके या अत्यधिक काम के कारण मन में बेचैनी का अनुभव होगी. वित्तीय मोर्चे पर आज का दिन सामान्य है. स्वास्थ्य की अनदेखी न करें.

मकर- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए पहले भाव में होगा. आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा. पूजा-पाठ में समय व्यतीत करेंगे. आपके सभी काम अच्छी तरह पूरे होंगे. मित्रों और सगे-संबंधियों से आपको उपहार मिल सकता है. आपका तन-मन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा. नौकरी व्यवसाय में आप प्रगति और सफलता प्राप्त करेंगे. आज कार्यस्थल पर आप अपना काम पूरा करके अधिकारियों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

कुंभ- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आपको आज किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिए, अन्यथा आप पर पक्षपाती होने का आरोप लग सकता है. किसी के साथ पैसे के लेन-देन नहीं करने की सलाह दी जाती है. खर्च बढ़ सकता है. स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. आज किसी का भला करने के चक्कर में स्वयं किसी कठिनाई में पड़ सकते हैं. क्रोध को अंकुश में रखना पड़ेगा अन्यथा अपमानित होने की भी संभावना है. प्रेम जीवन में सकारात्मक व्यवहार आपको अपने प्रिय के करीब लेकर आएगा.

मीन- 15 नवंबर, 2026 रविवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज आप किसी समारोह में भाग ले सकेंगे. मित्रों और स्वजनों से मिलकर आपको खुशी होगी. किसी रमणीय स्थान पर जाने की भी संभावना है. अच्छा समाचार मिल सकता है. पत्नी और संतान से भी लाभ हो सकता है. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. आज का दिन खरीदारी करने के लिए उत्तम है. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद है, हालांकि निवेश को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करें.

Related Articles

Back to top button