
शहीद निर्मल सिंह नेताम की धर्मपत्नी समेत परिजनों को किया गया सम्मानित, लोककला एवं संस्कृति पर आधारित राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता ने बांधा समां
धमतरी/नगरी/दुगली। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुगली में क्षेत्र की आराध्य देवी माता अंगारमोती के प्रांगण में शुक्रवार को ‘चिन्हारी महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। माता अंगारमोती लोक कला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति दुगली के बैनर तले आयोजित यह सम्मान समारोह अपने 11वें संस्करण में कला, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सेवा, व्यवसाय और प्रतिभा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों के सम्मान का साक्षी बना।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति की परंपरा के अनुसार माता अंगारमोती को पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह, क्षेत्र के प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम एवं भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्राम प्रमुखों, समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहीद निर्मल सिंह नेताम की स्मृति में सम्मान
समारोह का प्रमुख आकर्षण शहीद निर्मल सिंह नेताम की स्मृति में आयोजित सम्मान कार्यक्रम रहा। सबसे पहले शहीद निर्मल सिंह नेताम की धर्मपत्नी सोमवती नेताम सहित उनके समस्त परिवारजनों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया….सैनिक सम्मान के तहत ग्राम दिनकरपुर के सेवानिवृत्त सैनिक बसंत सिंह सोरी को सम्मान प्रदान किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में वनांचल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ‘शहीद निर्मल सिंह नेताम प्रतिभावान छात्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया….दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त माधुरी नेताम, पिता रामसिंह, ग्राम कौव्हाबाहरा तथा द्वितीय स्थान प्राप्त तरुणा, पिता नरेश कुमार, कर्राघाटी को सम्मानित किया गया…वहीं बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त देवकुमार, पिता सोभीराम यादव, सराईटोला तथा द्वितीय स्थान प्राप्त चंद्रमणी, पिता तेजपाल, ग्राम दलदली को सम्मान प्रदान किया गया।
खेल प्रतिभाओं को भी मिला सम्मान
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भावेश सिन्हा, जयंत कुमार, साहिल कुमार, दीपेश कुमार, देवेश कुमार, सूर्या नेताम, राहुल कुमार, नरेंद्र कुमार, सांवनी कावड़े एवं वैशाली को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य एवं सेवा क्षेत्र में सम्मान
स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थानीय एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में योगदान देने वाले दशरथ नेताम बांधा, खेमराज सेन दिनकरपुर एवं उत्तम ध्रुव मगरलोड को ‘आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य पारंपरिक वैद्य सम्मान’ प्रदान किया गया।
वहीं सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ललिता बाई नेताम, कमितला बाई नेताम, भानबाई नेताम एवं अहिरा बाई मरकाम को मितानिन कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया…जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह दुगली को आयुर्वेदिक एवं हर्बल उत्पादों के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

व्यवसाय और पत्रकारिता क्षेत्र में भी प्रतिभाओं का सम्मान
व्यवसाय एवं कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए हीरा मरकाम को सफल कृषक एवं सफल व्यवसायी सम्मान दिया गया। वहीं रोजगार एवं व्यवसाय के क्षेत्र में मनीष मरकाम को सफल व्यवसायी सम्मान प्रदान किया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए अभिनव अवस्थी एवं थारुण निषाद को सम्मानित किया गया।
कला और संगीत की प्रतिभाओं को मिला मंच
कला के क्षेत्र में जिला कांकेर की पाली उसेंडी को एल्बम कलाकार एवं वीडियो क्रिएटर के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं जिला कोंडागांव के मकसुदन यादव ‘वायरल भांटो’ को उत्कृष्ट कला के लिए सम्मान मिला।
संगीत के क्षेत्र में जिला कांकेर के गीतकार अनिल सलाम को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्राम के वरिष्ठ एवं बुजुर्गजनों को प्रेरणा सम्मान प्रदान कर उनके अनुभव और सामाजिक योगदान को सम्मान दिया गया।
राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता ने बांधा समां
चिन्हारी महोत्सव के दौरान रात्रि में छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति पर आधारित राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ओडिशा से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सामूहिक नृत्य में अमर ज्योति डांस ग्रुप नवागांव कंचना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बस्तर के चिन्हारी डांस ग्रुप भानपुरी कोंडागांव, तृतीय सीजी ब्यास देवपुर कंडेल, चतुर्थ जय गढ़िया डांस ग्रुप भोथापारा माड़मसिल्ली, पंचम मोर बस्तरिया डांस ग्रुप बिश्रामपुरी कोंडागांव, छठवां अनल डांस ग्रुप कौव्हाबाहरा तथा सातवां स्थान जय मां शीतला डांस ग्रुप खिलौली, ओडिशा ने हासिल किया।
युगल नृत्य में प्रथम स्थान दिनेश-रीना डांस ग्रुप देवरी बालोद, द्वितीय राजनंदिनी कोंडागांव, तृतीय शेखर-यश बागबाहरा तथा चतुर्थ सबी-शम्मी सुरही नरहरपुर ने प्राप्त किया।
एकल नृत्य में संगिता कोर्च धनतुलसी कांकेर प्रथम, मल्लिका रायगढ़ द्वितीय, मुस्कान साहू खपरी बालोद तृतीय तथा रवि कुमार राउरकेला, ओडिशा चतुर्थ स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मयाराम टांडेश एवं मनहरण टांडेश ने निभाई, जबकि मंच संचालन आशीष नाग अमाली नगरी ने किया।
समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों का रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के संरक्षक रविशंकर नाग, रविन्द्र देव सोरी, राजाराम मंडावी, भैय्यालाल ध्रुव, बिन्देश्वर विश्वकर्मा, सुखचंद विश्वकर्मा एवं सरपंच रामेश्वर मरकाम का विशेष मार्गदर्शन रहा….समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राज ध्रुव, उपाध्यक्ष सीताराम नेताम, कोषाध्यक्ष शंकरलाल नेताम, महासचिव मनहरण टांडेश सहित समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चिन्हारी महोत्सव के माध्यम से दुगली में एक बार फिर क्षेत्र की लोक परंपरा, कला-संस्कृति, सामाजिक सेवा और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की परंपरा को मजबूती मिली। आयोजन ने न केवल शहीदों की स्मृति को सम्मान दिया, बल्कि वनांचल की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।