छत्तीसगढ़

CG- तलाक की चाह में पति ने रची खौफनाक साजिश, प्रेग्नेंट पत्नी के साथ किया ऐसा काम, सुनकर कांप उठेगा कलेजा……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाले वाला मामला सामने आया हैं। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तलाक की जिद के चलते एक पति ने डॉक्टर से मिलीभगत कर अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी की मर्जी के बिना उसका जबरन गर्भपात करवा दिया।

मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां कोरबा निवासी आकांक्षा (24) की शादी 26 अप्रैल 2026 को सुयश अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और उससे आए दिन विवाद कर तलाक लेना चाहता था। इसी बीच आकांक्षा 3 महीने की गर्भवती हो गई।

बेहोशी का इंजेक्शन देकर रची साजिश

पीड़िता ने अपनी मां और परिजनों के साथ सिरगिट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 13 नवंबर को पति उसे गर्भावस्था की जांच के बहाने बिलासपुर के जेपी हॉस्पिटल (मल्टी स्पेशलिटी एंड वूमेन केयर क्लीनिक) ले गया। वहां उसे बातों में उलझाकर बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया और बेहोशी की हालत में कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर उसकी सहमति के बिना गर्भपात करा दिया गया। होश आने पर पति ने बहाना बनाया कि बच्चे की हार्टबीट कम थी।

जांच में यह भी सामने आया कि गर्भपात से पहले पति ने महिला को अपोलो अस्पताल में भी भर्ती कराया था, जहां बात न बनने पर वहां की एक महिला डॉक्टर से मिलीभगत कर उसे जेपी अस्पताल ले जाया गया और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया गया।

पुलिस का शिकंजा और गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पीड़िता आकांक्षा 14 नवंबर को अपनी मां संजू अग्रवाल, भाई अमन और भाभी के साथ थाने पहुंची और पति सुयश अग्रवाल तथा डॉक्टर उज्ज्वला कराडे के खिलाफ लिखित शिकायत दी। सिरगिट्टी पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 89 और 3(5) BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब दोनों ही मामलों में मेडिकल दस्तावेजों, डॉक्टरों की संलिप्तता और गर्भपात की हर एक कड़ी की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button