अन्य ख़बरें

CG – मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम कुकुर्दीकला में रेत माफियाओं का काला खेल जारी, रात में सैकड़ों ट्रैक्टर से हो रही चोरी, दिन में बिना रॉयल्टी के बिक रहा रेत पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी// ब्लॉक के ग्राम कुकुर्दीकला में रेत माफियाओं का काला खेल धड़ल्ले से चल रहा है। रात में सैकड़ों ट्रैक्टर से रेत की चोरी करवाई जा रही है और दिन में उसी डंप रेत को माफिया खुलेआम बेच कर लाखों में कमाई कर रहे हैं।

दरअसल मस्तूरी क्षेत्र में अभी सारे वैध रेत घाट बंद हैं और इसी बात का फायदा रेत माफिया उठा रहे हैं। रोजाना कुकुर्दीकला से रेत की चोरी हो रही है।

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले मस्तूरी क्षेत्र की खनिज विभाग की अधिकारी पद्मिनी जांगड़े ने टीम के साथ पहुंच कर कार्रवाई की थी, पर मौके से सारे रेत चोर भाग निकले थे। हालांकि उसके बाद से फिर रेत का काला खेल शुरू हो गया है और रात में अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर चोरी की जा रही है और दिन में बिना रॉयल्टी पर्ची के उसको कई गांवों में ले जाया जा रहा है।

बताया जाता है कि इस पूरे रेत के खेल में गांव के ही एक जनप्रतिनिधि का हाथ है, जो न सिर्फ अपनी ट्रैक्टर से चोरी करता है, बल्कि बाहरी गाड़ियों को भी बुला कर अवैध रॉयल्टी की वसूली कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही ट्रैक्टरों की आवाजाही शुरू हो जाती है और सुबह तक रेत का डंप तैयार हो जाता है। दिन में उसी रेत को गांव-गांव में बेचा जाता है।

गाँव में दर्जनों जगहों पऱ इन रेत माफियाओं नें रेत कों अवैध तरीके से डंप कर रखा है औऱ इसी कों बेच कर ये लाखों में खेल रहें है ये रेत माफिया खुद इस बात की गवाही देते है की खनिज विभाग एक जगह कुछ ट्रैक्टर रेत कों डंप करने से कार्रवाई नहीं करती औऱ इसी लिए ये दर्जनों जगहों पऱ डंप करते है ताकि विभाग के अधिकारी आए तो उनको थोड़ा थोड़ा दिखे औऱ कार्रवाई से बचा जा सकें बतातें चलें की यहाँ लम्बे समय से रेत की चोरी हो रही है पऱ डंडात्मक कार्रवाई के अभाव में इनके हौसले बुलंद है गाँव के कुछ लोंग ये भी बतातें हैं की यहाँ रेत चोरी रोकनी है तो मुख्य रेत माफिया के ट्रैक्टर कों कानून के शिकंजे में लेकर कार्रवाई करनी होंगी क्यों की रेत माफियाओ का वही आका बना बैठा है जो गाँव का ही बताया जाता है।

अब देखना होगा कि कब इन रेत माफियाओं पर बिलासपुर खनिज विभाग शिकंजा कसता है।

Related Articles

Back to top button