छत्तीसगढ़

CG भाई-बहन की मौत : ट्रक ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा, हादसे में भाई-बहन और नर्सिंग छात्रा की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप….

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला है। इमली गोलाई के पास एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भाई-बहन भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। दर्दनाक हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के इमली गोलाई के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि, ट्रक तीनों को करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। इस हादसे में बाइक चला रहे 27 वर्षीय भवन सिंह और उसकी बहन की सहेली भूमिका 18 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल प्रमिला 20 वर्षीय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, ग्राम नगोई निवासी भवन सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। वह मंगलवार को अपनी बहन प्रमिला और उसकी सहेली भूमिका जो ग्राम बरबसपुर की रहने वाली थीं और नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं। मृतक भूमिका अपनी सहेली प्रमिला के घर ग्राम नगोई में आयोजित एक अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। किसे पता था कि जिस खुशी के माहौल में वह शामिल होने आई है, वही सफर उसके और उसके दोस्तों के लिए आखिरी साबित होगा।

पुलिस कर रही जांच
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button