छत्तीसगढ़

CG- घर में सो रहा था पूरा परिवार, तभी दीवार तोड़कर अंदर घुसा कबाड़ से भरा बेकाबू ट्रक, फिर जो हुआ….मची अफरा-तफरी….

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के राताखार स्थित बजरंग चौक में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कबाड़ से भरा एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे घर में जा घुसा। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई तो सभी की नींद खुल गई। घबराए परिवार के लोग आनन-फानन में घर से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक कबाड़ लेकर बजरंग चौक मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे एक घर में जा घुसा। देर रहा हुए इस हादसे से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को घर से बाहर निकलवाया। जांच में सामने आया कि ट्रक में 208.6 क्विंटल कबाड़ लदा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कबाड़ कहां से लोड किया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button