अन्य ख़बरेंउत्तराखण्डछत्तीसगढ़मध्यप्रदेश

20 साल से अधिक की सेवा के बाद भी भूखे पेट एड्स मिटा रहे कर्मचारी, अब 1 दिसंबर को मनाएंगे काला दिवस

25 से 30 नवंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध, मांग नहीं मानी तो दिल्ली में नाको मुख्यालय का घेराव

20 साल से अधिक की सेवा के बाद भी भूखे पेट एड्स मिटा रहे कर्मचारी, अब 1 दिसंबर को मनाएंगे काला दिवस

 

25 से 30 नवंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध, मांग नहीं मानी तो दिल्ली में नाको मुख्यालय का घेराव

नई दिल्ली , 24 नवंबर 2026 / एड्स कंट्रोल एम्पलाइज नेशनल एसोसिएशन जॉइंट कमेटी ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में कार्यरत संविदा कर्मियों के मानदेय पुनरीक्षण एवं वार्षिक मानदेयवृद्धि की मांग को लेकर केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है।

समिति द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि दिनांक 29.10.2026 को नाको मुख्यालय में उप सचिव महोदय की उपस्थिति में नाको अधिकारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मध्य हुई बैठक में 18 सूत्रीय मांगों / समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई थी। जिसमें नाको अधिकारियों द्वारा निराकरण का आश्वासन दिया गया था। जिसमें एड्स कंट्रोल एम्पलाइज नेशनल एसोसिएशन जॉइंट कमेटी के द्वारा आपकी सेवा में प्रस्तुत पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि यदि शीघ्र ही हमारी मांगों / समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में दिनांक 25 नवंबर 2026 से असहयोग आंदोलन एवं दिनांक 01 दिसंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जायेगा।

 

महोदय बहुत खेद के साथ कहना है कि 20 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उपरोक्त विषयक (विशेषकर मानदेय पुनरीक्षण एवं वार्षिक मानदेयवृद्धि) कोई समाधान नहीं हुआ है।

 

क्या है प्रमुख मांगें –

 

1. मानदेय में भारी विसंगति दूर हो: वर्तमान समय में अलग-अलग राज्यों में एक ही पद पर एक समान कार्य करने वाले एड्स नियंत्रण कर्मियों को 3000 से 8000 प्रतिमाह तक का अंतर है, जो कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में बहुत बड़ी विसंगति है। अतः मानदेय पुनरीक्षण में इस विसंगति को भी दूर करने की कृपा करें।

 

2. समानजनक मानदेय, वार्षिक वृद्धि, लॉयल्टी बोनस: महोदय हम संविदा कर्मियों की इस जोखिम भरे राष्ट्रीय कार्यक्रम में निरन्तर सेवाओं एवं अथक प्रयासों से नाको वर्तमान समय में जीरो एड्स टारगेट (95-95-95) के लक्ष्य की पूर्ति करने में सफल हो रहा है, जिस कारण नाको द्वारा भारतवर्ष में कई जिलों को एड्स मुक्त घोषित कर दिया गया है। बावजूद इसके हम संविदा कर्मियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। तब कि लक्ष्यपूर्ति व सेवा नवीनीकरण के नाम पर संविदा कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि हमारे समकक्ष अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं भारतीय आयुष्मान अनुसंधान परिषद) की परियोजनाओं में संविदा कर्मियों के लिए समानजनक मानदेय, वार्षिक मानदेयवृद्धि, लॉयल्टी बोनस, जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा आदि के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं मिल रही हैं।

 

3. नाको के निर्देशों का पालन हो: महोदय वर्तमान समय में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्ण भारतवर्ष में कार्यरत संविदा कर्मियों के लिए लिए मानदेय पुनरीक्षण एवं वार्षिक मानदेयवृद्धि एक ज्वलंत विषय बन गया है। परिणाम स्वरूप हम संविदा कर्मियों के विभिन्न राज्य स्तरीय संगठनों द्वारा व कुछ व्यक्तिगत विशेष द्वारा भी नाको से लगातार मानदेय पुनरीक्षण एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार पत्राचार किया जाने लगा है, लेकिन नाको द्वारा किसी भी पत्र का संतोषजनक प्रत्युत्तर न मिलने के कारण संविदा कर्मियों में भारी असंतोष व आक्रोश है, जो कि नित प्रतिदिन वृहद रूप से परिवर्तित होने की ओर अग्रसर हो रहा है।

 

आंदोलन की घोषणा –

अतः महोदय से विनम्र निवेदन है कि अतिशीघ्र ही राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में कार्यरत संविदा कर्मियों के वर्तमान में उनके विगत 18-20 वर्षों की सेवा के अनुरूप ही न्यूनतम 50% अथवा नाको द्वारा जारी पत्र संख्या- Z-16017/2/2019-Admin-NACO दिनांक 09 जनवरी 2020 के अनुसार वरिष्ठता के आधार पर मानदेय पुनरीक्षण करने की कृपा करें।

 

महोदय यह भी निवेदन करना है कि नाको द्वारा अतिशीघ्र मानदेय पुनरीक्षण एवं वार्षिक मानदेयवृद्धि प्रदान न करने की स्थिति में 25 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक एड्स नियंत्रण संविदा कर्मियों द्वारा पूरे भारतवर्ष में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा एवं फिर भी निराकरण न होने की स्थिति में 01 दिसंबर 2026 (विश्व एड्स दिवस) को पूरा भारतवर्ष में काला दिवस मनाया जायेगा एवं नई दिल्ली में विरोध रैली निकालते हुए नाको मुख्यालय, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं डी०ओ० अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की होगी। इस आशय का पत्र एड्स कंट्रोल एम्पलाइज नेशनल एसोसिएशन जॉइंट कमेटी के आर. सुजीत गांधी, अध्यक्ष (AIACEWA)महावीर सिंह अग्रवाल, महासचिव (AIACEWA)चन्द्रशेखर पोलिमेटला, अध्यक्ष (AIACEA)आशीष कुमार सिंह, महासचिव (AIACEA) ने नाको को लिखा है।

Related Articles

Back to top button