छत्तीसगढ़

CG Accident ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, कॉलेज से घर लौट रही तीन छात्राओं को कार ने रौंदा, फिर जो हुआ…मची चीख पुकार….

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कॉलेज की तीन छात्राएं घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं कॉलेज से पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। हादसा गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं कॉलेज से छुट्टी के बाद पैदल अपने घर जा रही थीं। वे सड़क किनारे चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button