CG – मोतीलाल स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन और शपथ के साथ बच्चों ने लिया संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प पढ़े पूरी ख़बर
पचपेड़ी// मोतीलाल स्कूल पचपेड़ी में 26 नवंबर को संविधान दिवस धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में संविधान शपथ और संविधान उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षकगणों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में संविधान के प्रति सम्मान और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
सामूहिक वाचन से हुई शुरुआत…
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ खड़े होकर संविधान उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। इसके बाद सभी ने संविधान की रक्षा करने, उसके मूल्यों का पालन करने और एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।
वाचन के दौरान बच्चों में संविधान के प्रति गहरी रुचि और सम्मान देखने को मिला।
भाषण और विचारों से बच्चों ने समझा संविधान का महत्व…
संविधान दिवस पर प्राचार्य, शिक्षकगणों और छात्र-छात्राओं ने भाषण और विचार प्रस्तुत किए।
बच्चों को बताया गया कि संविधान ही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। संविधान से ही हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार मिलता है।
वक्ताओं ने कहा कि संविधान सिर्फ अधिकार ही नहीं देता, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराता है। एक अच्छा नागरिक बनने के लिए संविधान का पालन करना सबसे जरूरी है।
बच्चों को यह भी बताया गया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ था। संविधान के निर्माण में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बच्चों ने लिया यह संकल्प
– संविधान का सम्मान करेंगे
– कानून का पालन करेंगे
– सभी के साथ समान व्यवहार करेंगे
– देश की एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे
– अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे
ये रहे मौजूद…
इस अवसर पर संचालक ओमप्रकाश कुर्रे, गिरीश मधुकर, मनीराम उईके, प्राचार्य धरम पोर्ते, कपिल धुव्र, बलराम, दुर्गेश, मेघा, प्रिया, पूनम, सीमा, दुर्गा, अलिसा, टिकेश्वरी, जया, चंद्रप्रभा एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने और देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


