अन्य ख़बरें

CG – सोन में 2.20 किमी डामर रोड का भूमिपूजन ग्रामीणों की सालों की मांग हुई पूरी,भारी उत्साहित गाँव वाले पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोन में लंबे समय से चली आ रही रोड निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। सोन उचित मूल्य की दुकान से लेकर सबरिया डेरा होते हुए मेन रोड पामगढ़ – जोंधरा मुख्य मार्ग तक बनने वाली सड़क का आज गुरुवार कों भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन वर्तमान सरपंच पति मोती साहू पंचायत कें उपसरपंच पंच और ग्रामीणों ने मिलकर किया। भूमिपूजन के साथ ही पुल निर्माण सहित सड़क के काम की शुरुआत हो गई है।

गड्ढों से भरी थी सड़क, मिट्टी डालकर चलने लायक बनाते थे…

बताया जाता है कि यह सड़क लंबे समय से गड्ढों से भरी पड़ी थी। चलने लायक बनाने के लिए जो भी सरपंच बना, उसने मिट्टी डाल-डालकर इसे चलने लायक बनाए रखा था।

बीच में नाले भी हैं, जहां से लगातार पानी बहता है। इसी वजह से इस मार्ग पर पुल का भी निर्माण होना है। अब सड़क के साथ पुल भी बनेगा, जिससे बरसात के दिनों में भी आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।

पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भी लगाया था जोर…

इस सड़क की मांग के लिए पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भी खूब जोर लगाया था। ग्रामीण कई बार मांग उठा चुके थे। अब यह सड़क पास होकर बनने जा रही है, जिस पऱ गांव वालों ने खुशी जाहिर की है।

अब बनेगी डामर युक्त सड़क…

यह सड़क अब डामर युक्त सड़क बनने जा रही है, जिसकी लंबाई 2.20 किलोमीटर प्रस्तावित है। सड़क बन जाने से सोन से पामगढ़ – जोंधरा मुख्य मार्ग तक आवागमन आसान हो जाएगा।

स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों, व्यापारियों और रोज काम पर जाने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी अब परेशानी नहीं होगी।

भूमिपूजन के दौरान गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा होने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Back to top button