अन्य ख़बरें

CG – गिधपुरी में छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, बच्चों ने ली संविधान की मूल्यों के पालन की शपथ पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल गिधपुरी में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान का माहौल देखने को मिला।

समारोह में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और प्रबंधन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने संविधान के महत्व को समझा और उसके मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

संविधान ही हमारा सर्वोच्च मार्गदर्शक…

समारोह में बच्चों को बताया गया कि संविधान ही हमारा सर्वोच्च मार्गदर्शक है, जो हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है।

शिक्षकों ने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के चलने का नियम है। इसी से हमें बोलने की आजादी, पढ़ने का अधिकार, धर्म मानने की आजादी और बराबरी का हक मिलता है।

बच्चों को बताया गया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान का निर्माण हुआ था। 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ था।

महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए…

समारोह की शुरुआत में विद्यालय में महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। छात्राओं ने परंपरागत तरीके से अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत किया।

इसके बाद विद्यालय परिसर में सभी बच्चों ने एक साथ खड़े होकर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान के मूल्यों का पालन करने की शपथ ली।

बच्चों ने लिया यह संकल्प…

– संविधान की रक्षा करेंगे
– कानून का सम्मान करेंगे
– देश को आगे बढ़ाएंगे
– संविधान के मूल्यों का पालन करेंगे
– एक विकसित, समृद्ध एवं न्यायपूर्ण भारत का निर्माण करेंगे

शपथ के दौरान पूरा परिसर जय हिंद और जय भारत के नारों से गूंज उठा।

मैदान में हुई सामूहिक प्रार्थना और गतिविधियां…

विद्यालय के मैदान में बड़ी संख्या में बच्चे एक साथ बैठे और शिक्षकों के मार्गदर्शन में संविधान दिवस से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया। बच्चों ने संविधान पर आधारित भाषण, कविता और विचार प्रस्तुत किए।

कई बच्चों ने बताया कि वे बड़े होकर डॉक्टर, शिक्षक, पुलिस अधिकारी और वकील बनकर संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि अच्छा नागरिक बनना ही संविधान का सबसे बड़ा सम्मान है।

संविधान के प्रति जागरूकता ही असली उत्सव…

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मकसद बच्चों में बचपन से ही संविधान, कानून और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

अगर हर बच्चा संविधान को समझेगा और उसका सम्मान करेगा, तो आने वाले समय में एक मजबूत और न्यायपूर्ण भारत का निर्माण होगा।

समारोह के अंत में सभी ने एक साथ मिलकर संविधान के मूल्यों का पालन करने और देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button