धमतरीनगरी

सिहावा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, बाल विवाह रोकने ग्रामीणों ने ली शपथ; मितानिनों का हुआ सम्मान..!

नगरी सिहावा। ग्राम पंचायत सिहावा में 27 नवंबर 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन के निर्देशानुसार बाल विवाह रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई।

विशेष ग्राम सभा में बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

मितानिनों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्य करने वाली मितानिनों का सम्मान भी किया गया। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में ग्राम सभा अध्यक्ष चंद्रशेखर शांडिल्य, सरपंच उषा देवी नाग, उपसरपंच सुनील सिंह सार, सचिव मदन सेन, संजय सारथी, RHO सुनती ध्रुव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिशा, अनुपा निषाद, भारती कश्यप, राजनंदनी, हिर्देश्वरी मार्कण्डेय, चूनामणि पटेल सहित मितानिन राधिका यादव, ओम बाई और सुलोचनी नेताम मौजूद रहीं।

इसके अलावा P.L.V. (अधिकार मित्र) दिनेश निषाद, संध्या मानिकपुरी, पंच किशन नाग, लोकेश्वर पटेल, फैजल खान, बिरेंद्र मनहारे, ममता निषाद, पायल पटेल, जानकी शांडिल्य, इंद्रा कश्यप, विजय अग्रवणी, प्रकाश पटेल, राजकुमार कुंजम, हेमलता पटेल, खेमीन यादव, कामनी पटेल, ज्ञान यादव, दुर्गा यादव, विजय निषाद, शैलेन्द्र धेनुसेवक, बिरेंद्र, अगेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करते हुए सामाजिक स्तर पर इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button