छत्तीसगढ़
CG – पुलिस आरक्षक समेत 2 की मौत : दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए पुलिस आरक्षक, मतदान ड्यूटी से लौटते समय दुर्घटना में हुई मौत, पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत…..

कोंडागांव/ कवर्धा। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मतदान ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। दूसरी ओर ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। ये हादसे कोंडागांव और कवर्धा जिले में हुए हैं।
पहला हादसा कोंडागांव से सामने आया है। यहां केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग में मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। घटना में आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बडेराजपुर ब्लॉक से चुनाव ड्यूटी कर के आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम कोहका मेटा के पास आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत आरक्षक बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था।