पेंड्रावन अंर्तराज्यीय डीजे डांस प्रतियोगिता ने रचा इतिहास,लाखों के दर्शक के सामने,अंगार मोती सेवा समिति दुगली का किया पेंड्रावन समिति ने सम्मान,चिन्हारी महोत्सव आयोजन समिति दुगली जिला धमतरी की ओर से पेंड्रावन समिति का जताया आभार

धमतरी/नगरी। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोंडागांव जिला के पेंड्रावन विश्रामपुरी में अंर्तराज्यीय डीजे डांस प्रतियोगिता का ग्यारहवां संस्करण का ऐतिहासिक आयोजन 27 नवंबर को हुआ। वहीं आयोजन समिति ने विगत दिनों चिन्हारी महोत्सव ग्यारहवीं संस्करण दुगली पहुंचकर मंच से अंगार मोती सेवा समिति एवं लोककला संस्कृति विचार मंच दुगली को भावभरा आमंत्रण दिया था। आमंत्रण स्वीकार करके अंगार मोती सेवा समिति दुगली के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव और श्यामाचरण मंडावी ने अंगार मोती युवा संगठन दुगली के सभी सदस्यों को लेकर पेंड्रावन महोत्सव में सम्मिलित हुए। पेंड्रावन महोत्सव आयोजक समिति के पदाधिकारी रामसुंदर नेताम,विक्की नेताम,द्रोज माला,महेंद्र नेताम, मुकेश नेताम,सुनील माला,राकेश माला,राकेश मंडावी,संचालक आशीष नाग,दिनेश गर्ग ने धमतरी जिले के चिन्हारी महोत्सव आयोजन समिति का लाखों दर्शकों के बीच ऐतिहासिक मंचिय सम्मान दिया।इस दौरान चिन्हारी महोत्सव के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव ने पेंड्रावन अंर्तराज्यीय डांस प्रतियोगिता को एक एतिहासिक आयोजन बताया साथ ही आयोजन को आल इंडिया स्तर का आयोजन से उपाधि दी और एक ऐतिहासिक स्तर का मेला महोत्सव का आयोजन भी बताया। आयोजक समिति बधाई के पात्र हैं।और यह पेंड्रावन महोत्सव निरंतर रुप से आयोजन होता रहे जिनके लिए क्षेत्र के कुल देवी पेंड्रावाहिन माता से शुभकामनाएं भी मांगी।इस दौरान अंगार मोती युवा संगठन दुगली के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य भी आमंत्रण में सम्मिलित हुए।
