छत्तीसगढ़

CG – 28 फरवरी, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल तितीरगांव में विविध आयोजन…

28 फरवरी, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल तितीरगांव में विविध आयोजन

जगदलपुर। 28 फरवरी, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितीरगांव में विज्ञान संबंधी विविध आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों की चित्रकला प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, विज्ञान नाटिका के अलावा छात्रों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान संबंधित मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। तथा कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने विज्ञान नाटिका की प्रस्तुति दी।

उपरोक्त विभिन्न आयोजन में चित्रकला में प्रथम_ कुमारी परमेश्वरी कश्यप, भाषण में प्रथम_ कुमारी सोनिया यादव, प्रश्नोत्तरी में प्रथम_ उमेश मौर्य व किशन यादव, वाद विवाद में प्रथम_ सोनिया यादव व परमेश्वरी कश्यप को संस्था की प्राचार्य के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

विज्ञान दिवस के अवसर पर संस्था के व्याख्याता गजेंद्र श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूल स्तर पर इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में विज्ञान के बारे में समझने व जानने की प्रवृत्ति विकसित होती है। जिससे उनका झुकाव विज्ञान के प्रति होगा।

संस्था की प्राचार्य श्रीमती वंदना भदोरिया ने विज्ञान दिवस पर समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्रा को बधाई दी तथा आगे कहा कि विज्ञान के प्रति रुचि लाने के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। और इसमें अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेना चाहिए। विशेष रूप से विज्ञान दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में व्याख्याता कुमारी रूपा यादव की प्रशंसा की।

संस्था में आयोजित विज्ञान दिवस के कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य वंदना भदोरिया के अलावा व्याख्याता गण सावित्री कश्यप, पुष्पलता मसीह,गजेंद्र श्रीवास्तव, बेबीरानी महापात्र, निशा गौतम, नमिता खरांशु, सरिता कश्यप, अर्पण राजपूत, निशा भदोरिया, नीलम झा,पद्मावती तिवारी,डीके साहू ,अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button