छत्तीसगढ़

CG – इस जिले के पांचों जनपदों में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, इस जनपद में टॉस से हुआ फैसला…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की पांचों जनपद पंचायतों में भाजपा समर्थित अध्यक्षों ने कब्जा जमाया। हालांकि, छुरा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद का फैसला टॉस के जरिए हुआ, जहां भाजपा की मीरा ठाकुर ने बाजी मारी। उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला बराबरी का रहा, जिसमें दो जनपदों में भाजपा और दो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि एक जनपद में मामला अभी अटका हुआ है।

गरियाबंद जिले के पांच जनपदों – गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग और फिंगेश्वर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए पांचों जगह भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। सबसे रोचक मुकाबला छुरा में देखने को मिला, भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 11-11 मत मिले, ऐसे में टॉस से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा की मीरा ठाकुर ने जीत हासिल की। फिंगेश्वर जनपद पंचायत में भाजपा की इंद्राणी नेहरू साहू, मैनपुर जनपद पंचायत में भाजपा की मोहना नेताम, गरियाबंद जनपद पंचायत में भाजपा के सोहन ध्रुव और देवभोग जनपद पंचायत में भाजपा की पदमाल्य निधि अध्यक्ष बनीं।

छुरा जनपद: टॉस के जरिए भाजपा की मीरा ठाकुर विजयी

फिंगेश्वर जनपद: भाजपा की इंद्राणी नेहरू साहू बनीं अध्यक्ष

मैनपुर जनपद: भाजपा की मोहना नेताम को मिली जीत

गरियाबंद जनपद: भाजपा के सोहन ध्रुव ने कब्जा जमाया

देवभोग जनपद: भाजपा की पदमाल्य निधि बनीं अध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस में टक्कर

छुरा जनपद: भाजपा के कुलेश्वर सोनवानी बने उपाध्यक्ष

फिंगेश्वर जनपद: भाजपा समर्थित सतीश यादव को मिली जीत

मैनपुर जनपद: कांग्रेस की नंद कुमारी राजपूत विजयी

देवभोग जनपद: कांग्रेस के सुधीर अग्रवाल बने उपाध्यक्ष

गरियाबंद जनपद: उपाध्यक्ष पद का नतीजा अभी लंबित

छुरा में टॉस से हुआ फैसला

छुरा जनपद में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को 11-11 मत मिले, जिससे स्थिति बराबरी पर आ गई। इस कारण अध्यक्ष का फैसला टॉस के जरिए किया गया, जिसमें भाजपा की मीरा ठाकुर ने जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button