छत्तीसगढ़

CG – इनर व्हील क्लब द्वारा रविवार सुबह कार रैली का आयोजन किया गया…

इनर व्हील क्लब द्वारा रविवार सुबह कार रैली का आयोजन किया गया

जगदलपुर। मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे रहे। स्पर्धा में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपने कार में स्लोगन का स्टीगर लगाया था, साथ ही अपने अपने कारो को बेहतर तरीके से सुसज्जित किया था।

संजय पाण्डे ने सभी कारों में चिपकाए गए स्लोगन और सजावट का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके आधार पर ही प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

डॉ सरिता मनोज थॉमस ने बताया इस रैली का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक मुद्दों के लिए जागरूकता फैलाना तथा यातायात नियमों और व्यवहार के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। संजय पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना किया।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, मनीषा राजपुरिया, ममता राणा, रेशमा छामड़ियां, ज्योति चिखलीकर, दीपिका सोनी,निशा संघाणी, नूतन जैन, विजय लक्ष्मी महावार, अलका गुप्ता, कुसुम हेलीवाल ,स्वाति मूलचंदानी, माया सोनी,नीता जलोटा, अरुणा जोबन पुत्रा, मनोज थॉमस, विवेक सोनी, विवेक जैन सहित क्लब के मेंबर उपस्थित रहे।

महापौर संजय पाण्डे के हाथों प्रथम पुरस्कार पिंकी, द्वितीय पुरस्कार पूर्वा कपूर, तृतीय पुरस्कार कंचन को दिया गया

इसके साथ ही कार सज्जा व स्लोगन के लिए भी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button