Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – टीआई सस्पेंड BREAKING : पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी पर गिरी निलंबन की गाज, जाने पूरा मामला…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है। वहीं मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने अर्जुनी थाना प्रभारी सनी दुबे को निलंबित कर दिया है। साथ ही एसपी ने न्यायिक जांच शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि अगर जांच में आरोप सहीं पाये जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के भंवरमरा निवासी दुर्गेश सोनकर के खिलाफ धमतरी के अर्जुनी थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि किसानों से उचे दाम पर धान खरीदी का झांसा देकर दुर्गेश ने धान खरीदा और पैसे नहीं लौटाए थे। पैसे मांगने पर मोबाइल बंद कर आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद पीड़ित किसाने ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। दुर्गेश पर करीब 7 करोड़ की ठगी करने का आरोप लगा था।

पुलिस जांच में पता चला कि दुर्गेश के खिलाफ राजनांदगांव के बसंतपुर थाने में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। अर्जुनी पुलिस ने 31 मार्च की शाम दुर्गेश कठोरिया को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया। शाम 6 बजे उसे अर्जुनी थाना लाया गया था। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर गई, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक के परिजनों ने पुलिस की पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल मामले में जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button