छत्तीसगढ़
CG – 2 नक्सली ढेर : सुकमा-बीजापुर सीमा पर बड़ी नक्सल मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर, महिला नक्सली का शव सहित गोला बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी….

सुकमा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर के सरहदी क्षेत्र मुठभेड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बल के जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से एक महिला नक्सली है, जिसके शव के साथ ही जवानों ने मौके से 1 INSAS Rifle, गोला बारूद समेत अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं।
बता दें, 9 बजे से लगातार बीजापुर के DRG और नक्सलियों के बीच फायरिंग चल रही है। सुरक्षा बल के जवान लगातरा क्षेत्र में सर्चिंग कर माओवादियों को मुंह-तोड़ जवाब दे रहे हैं। बैक-अप के लिए एक टीम भी रवाना हो चुकी है। ऐसे में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।