CG – 100 नग गौवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़वाए गौ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने…

100 नग गौवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़वाए गौ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने
लैलूंग। आज दोपहर को गौ सेवा समिति के सम्राट महंत को सूचना दिया गया कि लैलूंगा के मड़िया कछार में गौ वंश को मारते पीटते ले जाया जा रहा है जिसके सम्राट महंत ने साथियों को सूचना देने के बाद गौ रक्षको से संपर्क कर मौके लिए रवाना हो गए जहां लगभग 100 की संख्या में गौवंश को तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा था जिसमें दो व्यक्ति थे जिनको रोक कर पूछ ताछ किया गया जिसमें सही जानकारी नहीं दे पाने पर गौ सेवा समिति द्वारा लैलूंगा थाना प्रभारी को सूचना दिया गया।
वही खरसिया के राकेश केसरवानी गौ रक्षक को भी सूचना देकर पुलिस प्रशासन को सूचना देने के लिए जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम ग्राम मड़िया कछार पहुंची जहां से 49 जोड़ी गौ माता को पंचनामा बनाकर लेकर लैलूंगा लाया जा रहा है वही दो मवेशी तस्करों को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठा कर थाना ले आई है।
गौ सेवा समिति के सम्राट महंत अपने साथियों के साथ एवं पुलिस के जवानों के साथ मवेशियों को लैलूंगा लाया जा रहा है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी काफी लंबे समय से किया जा रह है मुख्य तस्करों तक पुलिस कब तक पहुंच पाएगी यह देखने वाली बात होगी साथ आज पकड़े गए मवेशी तस्करों पर क्या कार्यवाही होती है यह तो कार्यवाही की पूरी प्रक्रिया होने के बाद ही पता चल पाएगा।