छत्तीसगढ़

CG – बिजली के तार के संपर्क में आने से झूलसे जगदलपुर नगर पालिका निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक…

बिजली के तार के संपर्क में आने से झूलसे जगदलपुर नगर पालिका निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक

बेहतर उपचार हेतु महारानी अस्पताल के बर्न यूनिट में उपचार प्रारंभ – खतरे से बाहर

आवासीय व व्यावसायिक भवनों की नापजोख करते समय हुआ हादसा

जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ बेहतर उपचार किया जाएगा — संजय पांडे महापौर

नगर पालिका निगम परिवार सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष बघेल के साथ खड़ा — संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर की ओर से आवासीय व समस्त व्यावसायिक भवनों की मापजोख करते समय मंगलवार को विजयवार्ड स्थित कृष्ण मंदिर स्कूल के पीछे मकान की छत में बिजली के तार के संपर्क में आने से नगर पालिका निगम जगदलपुर के सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष बघेल घायल हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु महारानी अस्पताल के बर्न यूनिट में रखा गया है जो खतरे से बाहर बताया गया है।

जानकारी प्राप्त होने से राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा,नगर पालिका निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा एवं राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव महारानी अस्पताल पहुंचकर नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक देखने पहुंचे और बेहतर उपचार करने के लिए डॉक्टर को बोला गया।

महापौर संजय पांडे ने कहा जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं नगर पालिका निगम हमारा परिवार है बेहतर उपचार किया जाएगा।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा नगर निगम के समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक व कर्मचारियों के सहयोग से आवासीय व समस्त व्यावसायिक भवनों के नामजोख किया जा रहा है। भारी बरसात में भी हमारे कर्मचारी दिन रात अपने कामों में लगे हुए हैं। मैं सहायक राजस्व निरीक्षक लोकेश यादव को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने घटना होने के तुरंत बाद अपने गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया और बेहतर इलाज करवाया। 01 साल पहले ही अनुकंपा नियुक्ति पर आये संतोष बघेल नगर निगम में कार्यरत है।

अस्पताल पहुंचने वालों में तेजबहादुर नेगी, नागेंद्र रणदेवे, हृदयानन्द मिश्रा सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button