CG – “रायपुर में सम्पन्न हुई स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक”…

“रायपुर में सम्पन्न हुई स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक”
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आज रायपुर के मैग्नेटो मॉल स्थित संतोष हॉल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संरक्षक श्री तापस रॉय की उपस्थिति और प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्योधन यादव की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में संगठन की मजबूती और रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अनेक नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। महासचिव श्री उनीत राम साहू द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को कार्यकारिणी की सहमति के बाद अध्यक्ष श्री दुर्योधन यादव ने स्वीकृति दी। नियुक्त किए गए प्रमुख पदाधिकारियों में श्री संजीव कुमार ध्रुव (प्रदेश उपाध्यक्ष), हरिओम शर्मा (प्रदेश सह सचिव), सतीश कुमार यदु और राहुल कुमार पांडेय (प्रदेश मीडिया प्रभारी) प्रमुख हैं। इसके अलावा संगठन के विभिन्न संभागों से भी नए संयोजक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव नियुक्त किए गए।
बैठक में संघ की लंबित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा की गई। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जून-जुलाई में 2 दिवसीय “कलम बंद” आंदोलन करने पर रणनीति बनाई गई। साथ ही सदस्यता फार्म और शुल्क संकलन की स्थिति की समीक्षा की गई।
प्रदेश कोषाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने संघ के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को लेकर भी चर्चा हुई। लगातार अनुपस्थित और कार्य नहीं करने वाले पदाधिकारियों को शून्य घोषित कर, उनके स्थान पर नए, योग्य और सक्रिय सदस्यों की नियुक्ति का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। साथ ही उन्हें कारण बताओ सूचना देने का भी निर्णय हुआ।
इस बैठक में प्रमुख रूप से तापस राय, दुर्योधन यादव, उनीत राम साहू, अविनाश मिश्रा, विवेक राठौर, मनीष शर्मा, आकाश बिस्वास सहित सरगुजा, दुर्ग, रायपुर और अन्य संभागों से आए पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक सफलतापूर्वक और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।बैठक का समापन प्रदेश कार्यकारणी मनीष शर्मा सर द्वारा किया गया।