CG – जामताड़ा के दो शातिर अपराधी तथा गिरोह का एक आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार…
बस्तर पुलिस की सायबर अपराध पर लगातार कार्यवाही।
बस्तर पुलिस और मुम्बई पुलिस की साझा कार्यवाही।
जामताड़ा के दो शातिर अपराधी तथा गिरोह का एक आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार।
आरोपियों से करीबन 56 ए.टी.एम. तथा 08 मोबाईल फोन एवं 92000 रूपये बरामद।
बस्तर पुलिस की सूचना पर मुम्बई पुलिस ने आरोपियों को हाॅटल से घेराबंदी कर पकड़ा।
गिरोह के 03 सदस्य मास्टर माइंड मजीद सहित पूर्व में हो चूके है गिरफ्तार।
अब तक ए.पी.के फाईल के द्वारा तथा ई-मेल हेक कर रकम उड़ाने वाले गिरोह के 06 सदस्य किये गये गिरफ्तार।
आरोपियों के नाम :-
1. मो. इमरान अंसारी पिता कासिम अंसारी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम वलदहा पोस्ट करंजो थाना मार्गोमुण्डा जिला देवघर झारखण्ड।
2. अलीमुद्दीन अंसार उर्फ अलीम पिता सैरफुद्दीन मिया उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम काशीताड थाना कर्माटांड जिला जामताड़ा झारखण्ड।
3. राजकुमार गौतम उर्फ रिंकू/बर्मन पिता मधुबन प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जीन्दोपुर पोस्ट ठेकमा थाना बरधा जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।
पूर्व में गिफ्तार आरोपी :-
1. अब्दुल मजीद पिता सादिर मिया उम्र 45 साल जाति मुस्लिम निवासी ग्राम पोखरिया पोस्ट नारायणपुर थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा झारखण्ड हाल पोसई थाना जामताड़ा झारखण्ड।
2. कार्तिकेय राय उर्फ सत्यम पिता शक्ति राय उम्र 20 वर्ष निवसी ग्राम भगवतीपुर पो. इरनी ठेकमा बजार थाना बरदा जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल स्वाति नगर सतगुरू नपगर दातीवली रोड़ दिवा ईस्ट जिला थाणे महाराष्ट्र।
3. संतोष कुमार पिता मधुबन प्रसाद उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम ठेकमा बजार पोस्ट हरनी थाना बरदा जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल आगासन रोड ़ बी.आर. नगर टाटा पावर मकान नम्बर 04 दिवा ईस्ट जिला थाणे महाराष्ट्र
जगदलपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमलेश कुमार पिता हरेकृष्ण निवासी नयामुंडा तिरंगा चैक जगदलपुर ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि दिनांक 21.01.2025 को एक्सिस बैंक कस्टमर केयर नंबर 2268318000 से लोन के लिए फोन आया जिसे उसने नही चाहिए कह कर मना कर दिया था उसी दिन शाम 04.18 बजे एक्सिस बैंक से उसके मोबाईल नंबर 8825342459 में ओटीपी आना चालू हुआ और 05.35 बजे उनके खाता क्र. 917010042166632 से 500, 400000 ,500 एवं 340000 रूपये का ट्रांसफर होने का मैसेज आया जिसे पता करने एक्सिस बैंक जाने पर पता चला कि मेरे खाता में दिनांक 21.01.2025 को नेट बैकिंग के माध्यम से 733013 रूपये ऋण लिया गया है जबकि प्रार्थी द्वारा किसी भी प्रकार का लोन के लिये एप्लाई नही किया गया है बैंक का स्टेटमैंट देखने पर पता चला कि उनके मेल आईडी को चेंज कर उसका दुरूपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नेट बैकिंग के माध्यम से 7333013 रूपये ऋण लेकर अन्य खाता में ट्रासफर करने की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट जगदलपुर में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 318(4) बीएनएस, 66(डी) आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध कायमी पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल व उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू के नेतृत्व में निरीक्षक गौरव तिवारी एवं सायबर सेल द्वारा मामले की तकनिकी जांच एवं विवेचना आरंभ की गई विवेचना के दौरान विभिन्न बैंको से जानकारी लिया गया।
विवेचना के तकनिकी जाॅच के दौरान 03 आरोपियों को निरीक्षक शिवानंद सिंह एवं निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर क्रमशः मुम्बई एवं जामताड़ा, झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान इस गैंग के अन्य तीन आरोपी जामताड़ा से फरार हो गये थे, जिनकी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पतासाजी करने पर मुम्बई मे एक हाॅटल मे ठहरने की जानकारी मिलने पर मुम्बई पुलिस की सहायता से घेराबंदी कर (1) मो. इमरान अंसारी पिता कासिम अंसारी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम वलदहा पोस्ट करंजो थाना मार्गोमुण्डा जिला देवघर झारखण्ड। (2) अलीमुद्दीन अंसार उर्फ अलीम पिता सैरफुद्दीन मिया उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम काशीताड थाना कर्माटांड जिला जामताड़ा झारखण्ड। (3) राजकुमार गौतम उर्फ रिंकू/बर्मन पिता मधुबन प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जीन्दोपुर पोस्ट ठेकमा थाना बरधा जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश। को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मास्टर माइंड अब्दूल मजीद के कहने पर म्यूल खाता खोलना एवं उसका उपयोग सायबर अपराध में करना स्वीकार किया। आरोपियों को निरीक्षक शिवानंद सिंह एवं निरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में मुम्बई से गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों से जप्त सम्पत्ति :-
08 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 92000 रूपये, विभिन्न ए.टी.एम. कार्ड कुल 56 नग।
पूर्व में जप्त सामग्री मोबाईल-07 नग,सिम -05 नग, एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड – 14 नग। *अब तक कुल 70 ए.टी.एम. कार्ड 13 मोबाईल एवं 125000 रूपये नगद बदामद।
महत्वपूर्ण अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी :-
निरी. गौरव तिवारी, शिवानंद सिंह, सूरेश जांगड़े, लीलाधर राठौर
उनि. प्रमोद ठाकुर
सउनि. प्रमोद सिन्हा,
प्र.आर. पवन श्रीवास्तव, लवण पानीग्राही
आर. गौतम सिन्हा, धर्मेन्द्र ठाकुर, मुकुंद राम भण्डारी, रवि कुमार बघेल, कृष्णकुमार सावडे़, भुपेन्द्र नेताम, यूवराज सिह ठाकुर म.आर. राधिका नेताम।
मुम्बई पुलिस :-
डीसीपी आनंद बोईते जोन 11 मुम्बई
एसीपी नीता पाडवी मलवानी डिविजन मुम्बई
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र अडाने
पुलिस उप निरीक्षक श्रीकांत मागर
निरीक्षक दीपक कड़ाबने
सउनि 32137 शरद गावकर
प्र.आर. 980366 जगदाले
प्र.आर. 040980 नारनवार
पी.सी. 111326 संगाले
पी.सी. 142644 सावंत
डब्ल्युपीसी 141240 तालवारे
पी.सी. 151639 केदार
पी.सी. 140840 कादम
पी.सी. 100014 राने सभी निवासी मलवानी डिविजन मुम्बई